पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मांगा बकाया दो माह का वेतन, सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मांगा बकाया दो माह का वेतन, सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सिविल अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर लगे 142 कर्मचारियों को दो माह का बकाया वेतन न मिलने पर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि उनका दो माह का बकाया वेतन जल्द से जल्द दिया जाए। जिस पर सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि संबंधित ठेकेदार से बातचीत कर जल्द ही बकाया वेतन दिलाया जाएगा।

कर्मचारी सुनील, प्रवीण भनवाला, बिजेंद्र, सोनू, मोहित, मुकेश पानू, नरेश, सुमित, पवन, सुरेंद्र, विकास ने बताया कि वे काफी समय से आउटसोर्सिंग पर सिविल अस्पताल में कार्यरत हैं। उनका पिछले दो माह का बकाया वेतन नहीं मिला है। जिससे उनको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि सभी कर्मचारियों को पीएफ खाते दिए जाएं तथा संबंधित कर्मचारी के वेतन से काटा गया वेतन की पूरी राशि उसके खाते में जमा कराई जाए। सिविल अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन जिले की अन्य संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के समान दिया जाए। वेतन से जीएसटी के नाम से कटौती बंद की जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। ड्रेस के पैसों में कटौती बंद की जाए। सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के लिए पूरा सामान दिया जाए। यदि आगामी आउटसोर्सिंग ठेका किसी दूसरी फर्म को दिया जाता है तो किसी भी कर्मचारी को न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...