पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैर सरकारी संस्थाओं को भी जोड़ा राहगीरी कार्यक्रम से : एडीसी

गैर सरकारी संस्थाओं को भी जोड़ा राहगीरी कार्यक्रम से : एडीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | 27 मई को आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम की सफलता को लेकर एडीसी विक्रम ने गुरुवार को स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। एडीसी कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राहगीरी को आम आदमी का कार्यक्रम बनाया जाये। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग स्वेच्छा से जुड़ेंगे तभी इस राहगीरी कार्यक्रम के उद्देश्य की पूर्ति हो सकेगी।

बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जयवंती श्योकंद ने जिला प्रशासन की सामाजिक सौहार्द्र बढ़ाने की इस मुहिम की प्रशंसा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी विक्रम ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता को बढ़ावा देना है। समाज के सभी लोग खुशियों की सुबह के इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लें, इसको लेकर इस कार्यक्रम को लोगों की भावनाओं के अनुरूप बनाया जा रहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वशिष्ठ, राजेश स्वरूप शास्त्री, सुभाष ढिगाना, इंद्र सिंह भारद्वाज को दायित्व सौंपते हुए कहा कि वे जवान व वृद्धों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ें। बैठक में नगराधीश सत्यवान सिंह मान, कार्यक्रम के समन्वयक प्रदीप कुमार तथा कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...