जींद | रंग हमेशा हमें मोहित करते हैं। यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसी कड़ी में छोटे बच्चों को रंगों के बारे में जागरूक करने के लिए गुरुवार को जीडी गोयनका स्कूल के नन्हे बच्चों ने पर्पल-डे बड़ी धूमधाम से मनाया। स्कूल की डायरेक्टर डाॅ. प्रभात दलाल ने कहा कि बच्चों में रंगों से संबंधित गतिविधियां करवाने से उनमें रचनात्मकता का पता चलता है एवं इस तरह की गतिविधियां बच्चों में रंगों की पहचान करवाने में बड़ी ही सहायक है। पर्पल रंग के खिलौने लिए सभी बच्चे पर्पल रंग की ड्रेस में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने पर्पल रंग के बहुुत ही सुंदर-सुंदर चित्र बनाएं।