पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाईकर्मियों की हड़ताल; फरलो मार रहे बाकी कर्मचारी, चौथे दिन भी नप में कामकाज रहा ठप

सफाईकर्मियों की हड़ताल; फरलो मार रहे बाकी कर्मचारी, चौथे दिन भी नप में कामकाज रहा ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद में पिछले चार दिनों से कोई कामकाज नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी नगरपरिषद में कोई कर्मचारी सीट पर नहीं बैठा। इसके चलते सैंकड़ों शहरवासियों को बिना कोई काम हुए ही मायूस घर लौटना पड़ा। सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही हड़ताल का दूसरे कर्मचारी फायदा उठा रहे हैं। कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने की भी घोषणा नहीं की। इसके बाद भी वे चार दिनों से कोई कामकाज नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों के द्वारा मारी जा रही इस फरलो के कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रॉपर्टी टैक्स, आधार कार्ड बनवाने, मैरिज सर्टिफिकेट, नक्शा पास कराने समेत विभिन्न कार्यो के लिए शहरवासी सुबह से लेकर शाम तक नगरपरिषद के चक्कर काटते रहते हैं। लेकिन पिछले चार दिनों से उन्हें कोई कर्मचारी सीट पर बैठा नहीं मिलता। गुरुवार को भी सुबह से शाम तक नगरपरिषद में कोई कामकाज नहीं हो पाया। इससे शहरवासियों में रोष है।

जींद. नगरपरिषद में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे शहरवासी।

सफाई व्यवस्था बदहाल

नगरपरिषद सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था लगातार बदहाल हो रही है। शहर की हर सड़क व गली में कूड़ा बिखरा पड़ा है और लोगों को मुहं ढांप कर निकलना पड़ रहा है। शहर में सफाई हो इसके लिए नगरपरिषद द्वारा फिलहाल कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

काम न करने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे

पिछले चार दिनों से जिन कर्मचारियों ने काम नहीं किया है उनकी गैर हाजिरी लगाई जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे कल इसको लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक भी करेंगे। - अमन ढांडा, ईओ नगरपरिषद जींद।

उचाना में सफाई कर्मचारियों ने नपा दफ्तर पर लगाया ताला

उचाना | नौवें दिन गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मियों ने उपमंडल कार्यालय व नपा कार्यालय को ताला जड़ दिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की। नगरपालिका सचिव आजाद सिंह के कहने पर सफाई कर्मचारियों ने ताला खोल। साढ़े नौ बजे नपा कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने स्टॉफ को बाहर निकाल कर ऑफिस के मेन गेट पर ताला लगा दिया। कुछ देर के लिए नपा संबंधित काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

खबरें और भी हैं...