पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घटना को अंजाम देने के बाद आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदने जा रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

घटना को अंजाम देने के बाद आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदने जा रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बिघाना में अपनी प|ी और बेटियों को सल्फास खिलाने के बाद आरोपी कश्मीरी घर की कुंडी लगाकर फरार हो गया था। पकड़े जाने के डर से पैदल ही गांव जामुनी से गुजर रही नहर में आत्महत्या के लिए चल पड़ा। परंतु रास्ते में ग्रामीणों ने उसे देख लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने सल्फास ईगराह में काम करते हुए गेहूं के गोदाम से चोरी की बताई जा रही है।

मंगलवार को सल्फास खाने के बाद कश्मीरी की प|ी व बेटियां बेसुध हो गई थीं। परिवार को बेसुध देख कश्मीरी वहां से फरार हो गया। जहां ग्रामीण महिला व लड़कियों को अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद में जुटे थे वहीं कश्मीरी पैदल ही गांव जामुनी की ओर चल पड़ा। गांव रिटौली के पास के अलेवा निवासी ओमप्रकाश को कश्मीरी दिखाई दिया जिसे घटना की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। ओमप्रकाश ने आरोपी को बातों में उलझा लिया और इस मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। बातचीत के दौरान कश्मीरी ने बताया कि वह गांव जामुनी से गुजर रही नहर में आत्महत्या करने के लिए जा रहा था। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को पिल्लूखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।

तीन दिन से भूखे थे बच्चे

बच्चों ने बयानों में बताया कि कश्मीरी शराब पीकर उनके साथ हर रोज मारपीट करता था। घटना के दिन आरोपी ने बच्चों को सल्फास खाने को मजबूर किया। बच्चों ने यह भी बताया कि उनका पिता उन्हें खाने के लिए कुछ नहीं लाकर देता था और वह लोग पिछले तीन दिनों से भूखे थे। आरोपी कश्मीरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह सल्फास ईगराह के गोदाम से लेकर आया है।\\\' -हरि ओम, एसएचओ, थाना अलेवा।

खबरें और भी हैं...