पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोपी पकड़ा

बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोपी पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | गांव मुआना में बंधक बनाकर युवक के साथ मारपीट करने मामले में सफीदों थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव मुआना निवासी रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही प्रवीन से रंजिश चली आ रही है। दो दिन पहले देर शाम को जब वह घर वापस लौट रहा था तो रास्ते में प्रवीन ने उसे रोक लिया और एकांत स्थान पर ले जाकर बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। हालात बिगडऩे पर प्रवीन उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गया था।

खबरें और भी हैं...