पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड बदल कर खाते से निकाले Rs.40 हजार

एटीएम कार्ड बदल कर खाते से निकाले Rs.40 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सफीदों पीएनबी के एटीएम केबिन में एक उपभोक्ता के एटीएम कार्ड को बदल उसके खाते से 40 हजार रुपए निकलवा लिए। गांव जीतगढ़ पानीपत निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को सफीदों आया हुआ था। वह पीएनबी के एटीएम केबिन में राशि निकलवाने चला गया। उसी दौरान एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और सहायता के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जिसके बाद उसके खाते से 40 हजार रुपये की राशि गायब हो गई।

खबरें और भी हैं...