पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हडवारा हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

हडवारा हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. धरने पर बैठे लोगों को समर्थन देने पहुंचे कर्मवीर सैनी।

भास्कर न्यूज | जींद

हांसी रोड पर बनाए गए हडवारे के विरोध में गांव ईक्कस व आसपास की कालोनियों के लोगों ने धरना दिया। लोगों ने कहा कि हडवारे को जल्द से जल्द यहां से हटाकर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए नहीं तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। धरने को हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष कर्मवीर सैनी ने भी समर्थन दिया।

धरने को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि यहां आसपास गांवों में बीमारी फैलने व प्रदूषण से बचाने के लिए हडवारा हटाना जरुरी है। पिछले दो साल नौ महीने से हडवारा हटाओ संघर्ष समिति यहां से हडवारे को हटाने के लिए संघर्ष कर रही है। हडवारे के आसपास काफी गांव हैं। हडवारे के कारण यहां के स्कूल सुनसान हो गए और औद्योगिक क्षेत्र भी उन्नति नहीं कर रहा। गांव ईक्कस के सरपंच हरपाल सिंह ढुल ने कहा कि पिछले दिनों सरकारी एजेंसियों द्वारा पड़ताल करके हडवारा हटवाने के लिए सिफारिश भी की थी, जिस पर डीसी और सीएम ने इस समस्या को जायज मानते हुए तुरंत हडवारा हटवाने का आदेश दिये थे। परंतु एक-दो कार्यकर्ताओं के निजी स्वार्थों के चलते यह हडवारा नहीं हट पाया।

खबरें और भी हैं...