पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी प्राथमिक पाठशाला के बच्चे बनेंगे स्मार्ट

सरकारी प्राथमिक पाठशाला के बच्चे बनेंगे स्मार्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब सरकारी प्राथमिक स्कूलों के बच्चे भी लर्निंग लेवल के मामले में किसी निजी स्कूल से पीछे नहीं रहेंगे। प्रथम चरण में जिले के उचाना, नरवाना, अलेवा, जुलाना तथा जींद खंड के 19 स्कूलों का चयन कर उनमें स्मार्ट क्लासेज शुरू की गई है।

एडीसी विक्रम ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक स्तर पर प्राथमिक स्कूलों में ही बच्चे की नींव तैयार होती है। अगर बच्चे की नींव मजबूत बन जाती है अर्थात उसका सीखने का स्तर अच्छे बन जाता है तो निश्चित रूप से वह बच्चा अपना नाम कमा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लर्निंग लेवल को बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे श्रव्य-दृश्य, पठन-पाठन की क्रियाओं से अधिक सीखते हैं। इसी कारण स्मार्ट क्लासेज में प्रेरणादायक फिल्में दिखाई जा रही हैं।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल ने बताया कि सबसे पहले बच्चों में सीखने के प्रति जिज्ञासा पैदा की जा रही है। इसके लिए उन्हें इनोवेटिव फिल्में दिखाई जा रही हैं। स्कूलों में प्रोजेक्टर, टीवी इत्यादि का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उचाना खंड के राजकीय प्राथमिक स्कूल कसूहन, मोहनगढ़, दरौली खेड़ा, घसो, भौंसला, सेढ़ा माजरा तथा करसिंधु में स्मार्ट क्लासेज शुरू हो चुकी है। इसी प्रकार जुलाना खंड के बराड़ खेड़ा, कमाच खेड़ा, शामलों कलां तथा मालवी में ये क्लासेज शुरू हो गई है। जींद खंड के जीतगढ़ व बरसोला में, नरवाना खंड के रसीदा व हथो में तथा अलेवा खंड के हथो, पेगां , शामदों, खांडा व कटवाल गांव के प्राइमरी स्कूल में ये स्मार्ट क्लासेज शुरू हो चुकी है।

बच्चों के लर्निंग लेवल को बढ़ाने के लिए जिले के 19 स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट क्लासेज

जींद. स्मार्ट क्लासेज को लेकर शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेतीं डीईईओ सत्यवती नांदल।

शिक्षा स्तर को सुधारने के निर्देश

जींद | उचाना की एसडीएम शिल्पी पातड़ ने गुरुवार को उचाना खंड के प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों के साथ बैठकर उन्हें राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उचाना के कसूहन, मोहनगढ़, दरौली खेड़ा, घसो, भौंसला, सेढ़ा माजरा व करसिंधू गांव की प्राथमिक पाठशाला में स्मार्ट क्लासेज शुरू की गई हंै।

खबरें और भी हैं...