पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से उच्च रक्तचाप से बचें’

‘संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से उच्च रक्तचाप से बचें’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला में विश्व रक्तचाप दिवस पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. राजेश भोला।

जींद| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला में विश्व रक्तचाप दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डा. राजेश भोला ने की।

उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनिया में उच्च रक्तचाप यानि की हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या बनी हुई है। आम भाषा में हम इसे उच्च रक्तचाप कहते हैं। उच्च रक्तचाप एक शांत ज्वालामुखी की तरह है जिसमें बाहर से कोई लक्षण या खतरा नहीं दिखाई नहीं देता है। इसकी वजह से लकवा और हार्ट अटैक जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पहले यह माना जाता था की यह समस्या उम्र दराज लोगों की है लेकिन बदलते माहौल मे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या युवाओं में भी फैलती जा रही है। धमनियों में रक्त के दबाव को बढऩे को उच्च रक्त चाप कहते हैं। इस मौके पर उनके साथ डा. जितेंद्र, डा. ज्योति, जयपाल सिंह, गुलाब कौर, सरिता देवी, सरोज देवी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...