पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग हादसों में बाइक सवार दो युवक हुए घायल

अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवक हुए घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दनौदा कलां गांव के निकट बुधवार देर शाम तेज रफ्तार टाटा एस गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

गांव खरकड़ा निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर सवार होकर नरवाना से गांव की तरफ वापस लौट रहा था। उसी दौरान गांव दनौदा कलां के निकट तेज रफ्तार टाटा एस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे वह घायल हो गया।

इधर, उचाना मंडी निवासी जगमहेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर सवार होकर उचाना मंडी से गुजर रहा था। उसी दौरान तेज गति कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उचाना थाना पुलिस ने जगमहेंद्र की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

खबरें और भी हैं...