पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीओ के समर्थन में उतरी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसो. स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष

एसडीओ के समर्थन में उतरी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसो. स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल में ग्रीवांस कमेटी की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा एसडीओ वेदपाल को सस्पेंड कर केस दर्ज करने के दिए गए आदेश के विरोध में गुरुवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन कर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। डिप्लोमा इंजीनियर्स का कहना है कि एसडीओ को झूठा इल्जाम लगाकर फंसाया जा रहा है। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसो. ने चेतावनी दी कि यदि बिना जांच के एसडीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसो. ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की है। इससे पहले डिप्लोमा इंजीनियर्स एसो. की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान इंजीनियर प्रदीप भारद्वाज ने की। उन्होंने बताया कि 8 मई को जन स्वास्थ्य विभाग गुलाह के उपमंडल अभियंता वेदपाल श्योकंद पर गुलाह के विधायक कुलवंत बाजीगर के भतीजे एवं नपा सचिव अशोक कुमार ने अपने तीन कर्मचारी व अन्य गुंडों के साथ मिलकर एसडीओ पर हमला करने की निंदा की गई है। एसोसिएशन के सदस्यों ने सीटीएम को दिए ज्ञापन में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गलत व्यवहार करने व विधायक पर मामला दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन में बलराज संधु, भलेराम बूरा, सतीश नैन, वीरेंद्र सिंह, सुशील, महासिंह, डीपी नैन, राजेश मलिक, अरविंद बैनिवाल मौजूद रहे।

जींद. नारेबाजी कर रोष जताते डिप्लोमा इंजीनियर्स। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...