पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गठबंधन के बाद भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेता इनेलो के संपर्क में : चौटाला

गठबंधन के बाद भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेता इनेलो के संपर्क में : चौटाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो-बसपा के गठबंधन के बाद विपक्षी दल घबराए हुए हैं। गठबंधन होने के बाद भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेता उनके संपर्क में हैं और इनेलो में शामिल होना चाहते हैं। इन नेताओं के इनेलो में शामिल होने के बाद भाजपा व कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी। यह बात विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने जाट धर्मशाला में आयोजित इनेलो-बसपा के जिलास्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बसपा के हरियाणा व हिमाचल के जोनल प्रभारी दयाचंद लाकरा रहे। इस दौरान उन्होंने 12 जून को एसवाईएल के मुद्दे पर जींद में होने वाले जेल भरो आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया।

चौटाला ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश का प्रजातंत्र खतरे में पड़ गया है और भाजपा व कांग्रेस रीजनल पार्टियों को खत्म करना चाहती हैं। लोकतंत्र खतरे में देखकर देश की रीजनल पार्टियां एकजुट हो रही हैं और बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में देश में तीसरे मोर्चे का गठन किया जाएगा। प्रजातंत्र को खत्म करने की शुरुआत कांग्रेस ने 1982 में की थी। जहां पर चौधरी देवीलाल के नेतृत्व में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने भजनलाल काे मुख्यमंत्री बना दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश का विकास करने की बजाय तोड़ने का काम किया और अपनी जमीन को खिसकी देखकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल को रोड शो करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने के बाद गरीब लड़की की शादी पर 5 लाख रुपए का कन्यादान दिया जाएगा व किसान के कर्ज को जड़मूल से माफ किया जाएगा।

जींद. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो नेता अभयसिंह चौटाला। फोटो| भास्कर

सामाजिक बंधन है इनेलो-बसपा : लाकरा

बसपा के हरियाणा व हिमाचल के जोनल प्रभारी दयाचंद लाकरा ने कहा कि इनेलो-बसपा का गठबंधन राजनीतिक नहीं सामाजिक गठबंधन है, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश के भाईचारे को तोड़ने का काम किया, लेकिन इस गठबंधन ने समाज को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के बाद प्रदेश में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी, वहीं केंद्र में तीसरे मोर्चा का गठन करके बहन मायावती को पीएम बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पिरथी नंबरदार, युवा प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल, बसपा के जोन प्रभारी सुमेर चाबरी, वेद सिंह मुंडे, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, रामफल कुंडू, कलीराम पटवारी, जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा, सूबे सिंह लोहान, सत्यवान, रणधीर घोघड़िया, ईश्वर उचाना, बलवंत जोगी, अनुराग खटकड़, वेद प्रकाश बांगड़ व पार्टी कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...