जींद| खेड़ा खेमावती में दो दिन पहले किरयाना दुकान में रंजिशन आग लगाने पर सफीदों थाना पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। गांव खेड़ा खेमावती निवासी रणधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के बस अड्डा पर दुकान की हुई है। रात में गांव के ही काला तथा विक्कू ने उसकी दुकान में आग लगा दी। जिसमें किरयाना का सामान जल गया।