पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष समिति ने अभय चौटाला को सौंपा ज्ञापन

पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष समिति ने अभय चौटाला को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने जिला प्रधान पीटीआई वजीर गांगोली के नेतृत्व में इनेलो विधायक अभय चौटाला को ज्ञापन सौंपा। वजीर सिंह ने बताया कि 2004 व 2006 के बाद लगे कर्मचारियों को सरकार पेंशन नहीं दे रही है। ऐसे में ये कर्मचारी 30-30 साल की सरकारी सेवा के बाद वृद्ध आश्रमों में जाने को मजबूर हैं। सरकार को चाहिए पेंशन की नई नीति को बंद करके कर्मचारियों के हितों को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। ज्ञापन लेने के बाद अभय चौटाला ने कर्मचारियों की इस मांग को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सुरेन्द्र मान, डा निर्मल सिंह, सुनील झांझ, संजय गिल, प्रदीप कुमार, मनजीत जुलाना, राजपाल, बिजेन्द्र कुंडू व नवीन सैनी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...