पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कटों के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

बिजली कटों के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बधाना बिजली पावर हाउस में खेतों की लाइन में अघोषित बिजली कटों से गुस्साए धनखेड़ी तथा बधाना गांव के किसानों ने बधाना बिजली पावर हाउस के सामने नगूरां-उचाना मार्ग पर गुरुवार को अवरोधक डालकर जाम लगा दिया है। जाम लगाने की सूचना मिलते ही बिजली निगम नगूरां के जेई पालेराम तथा नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा जाम लगा रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान किसी बड़े अधिकारी के मौके पर पहुंचने की जिद अड़े रहे।

आखिरकार नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी तथा जेई ने बिजली निगम जींद के अधीक्षक अभियंता से किसानों की सीधी बात करवा लगातार किसानों को पांच घंटे बिजली दिए जाने के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खोलने के लिए राजी कर लिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की बड़ी-बड़ी लाइनें लग गई और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...