जींद| खेत मजदूर राज्य कमेटी की बैठक जींद में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता रामकुमार ने की। संचालन करते हुए राज्य महासचिव रामअवतार ने समीक्षात्मक रिपोर्ट रखी। राज्य उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र ने वर्तमान हालात और कृषि परिदृश्य पर चर्चा की। बैठक में 10 व 11 जून को करनाल में होने वाले राज्य अधिवेशन की तैयारियों के बारे राज्य उपाध्यक्ष व करनाल जिला सचिव जगमाल ने रिपोर्ट रखी। राज्य अधिवेशन के अवसर पर करनाल पुरानी सब्जी मंडी में जनसभा करने का फैसला लिया गया। अधिवेशन की तैयारियों में स्वागत समिति का गठन किया गया है। जिसका अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह को बनाया गया। 10 जून की मजदूर रैली को मुनियों के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद ए विजय राघवन, राष्ट्रीय अध्यक्ष टी करश्यू, संयुक्त सचिव सुनीत चौपड़ा और अखिल भारतीय किसान सभा के हरियाणा के उपाध्यक्ष इंद्र जीत सिंह संबोधित करेंगे।