पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जाटों का सामूहिक मुंडन आज

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जाटों का सामूहिक मुंडन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी और जाट समुदाय के साथ धोखा करने के विरोध में जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से जिला परिषद के वाइस चेयरमैन उमेद सिंह रेढू की अगवाई में शुक्रवार को सामूहिक मुंडन का आयोजन किया जाएगा। वहीं समिति का अनिश्चितकालीन धरना 11वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता हवा सिंह नेहरा ने की।

उन्होंने कहा कि सरकार और यशपाल मलिक की मिलीभगत की पोल खोलने के लिए और जाट समाज को सचेत करने के लिए हजारों इश्तहार छपवा कर अलग-अलग जिलों में बांटे जाएंगे ताकि लोगों काे वास्तविकता का ज्ञान हो सके। जिला प्रधान वीरभान ढुल व प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र सिंह जागलान के कहा कि 30 मई को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के प्रचार के लिए पाला राम बीबीपुर के नेतृत्व में नौगामा खाप, ईश्वर सिंह कंडेला की अगुवाई में कंडेला गांव में, माजरा खाप नेता जयनारायण जिलेदार की टीम माजरा खाप के गांव में, प्यारे लाल देशवाल की टीमें लगी हुई है।

इस मौके पर होशियार सिंह, रामभज पहल, रामप्रसाद, बलबीर सिंह पुनिया, राज सिंह जागलान, मीनू व संदीप धरोदी, सूरजभान देसवाल, राजकुमार अलीपुरा, आजाद सिंह दरियावाला, राजबीर रडाल, राजसिंह देसवाल, कुलदीप निडानी, राजकुमार पौली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...