पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैथल रोड पर पशु हडवारा बनाने का कंडेला खाप सदस्यों ने किया विरोध

कैथल रोड पर पशु हडवारा बनाने का कंडेला खाप सदस्यों ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल रोड पर गुरूद्वारा के पास पशु हडवारा बनाने के विरोध में कंडेला खाप के सदस्यों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर एसडीएम वीरेंद्र सहरावत को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान खाप सदस्यों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। खाप प्रधान टेकराम कंडेला ने बताया कि 3 कैनाल जमीन कैथल रोड गुरुद्वारे के पास लीज पर बताई

गई है। जमीन के सामने बस्ती है। उन्होंने कहा कि अगर यहां पशु हडवारा बनाया गया तो सभी कंडेला खाप प्रतिनिधि आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। खाप सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी भी तरह से इस प्लान को रोका जाना चाहिए।

इस मौके पर राजेंद्र सिंह, कर्मवीर, रामनिवास, राजेंद्र, संदीप, रामकुमार, दलबीर, रामपाल, अजमेर, सुभाष, नरेश, कलीराम, किताबा, राममेहर धर्मपाल व बलवंत मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...