जींद | भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में संचालित भूतेश्वर ओपन रुप द्वारा रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे शिविर के दौरान गुरुवार को दूसरे दिन सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें स्काउट के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर पड़ा खाली प्लास्टिक, बोतलें, रैपर्स, कप, गिलास, पॉलीथिन को उठाकर कूड़ेदान में डाला। जिससे उन्होंने यात्रियों को जागृत करने के लिए स्वच्छ भारत का संदेश दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह श्योराण भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड हर क्षेत्र में पूरे समर्पण के साथ कार्य करता है। इस मौके पर सत्यावान शास्त्री, होशियार सिंह, जोरा सिंह, तेजवीर, सुंदर शर्मा, सोमबीर, राजबीर, सुखबीर, पवन व कृष्ण मौजूद रहे।