पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटबॉल प्रतियोगिता में दीप्ति व दीपेश ने किया बेहतर प्रदर्शन, सम्मानित किया

फुटबॉल प्रतियोगिता में दीप्ति व दीपेश ने किया बेहतर प्रदर्शन, सम्मानित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | महाराजा अग्रसेन स्कूल की दीप्ति व कुमारी दीपेश ने जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। डीपीई संतोष श्योराण ने बताया कि 12 मई से दो दिवसीय जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जींद में हुई। इस प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन स्कूल की कुमारी दीप्ति व कुमारी दीपेश ने हिस्सा लिया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों की 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें दीप्ति व कुमारी दीपेश ने अलग-अलग टीमों में खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल रीटा अरोड़ा ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अब ये दोनों खिलाड़ी जून में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

खबरें और भी हैं...