नाट्य में शिवालिक सदन रहा प्रथम
जींद | इंडस स्कूल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया। इसमेंं चारों सदनों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत निदेशक रचना श्योराण, प्राचार्य अरुणा शर्मा, उपप्राचार्य प्रवीन कुमार तथा मुख्य अध्यापिका गुरमीत कौर ने किया। इस दौरान बच्चों ने अनेक विषयों पर नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। निर्णायक की भूमिका निदेशिका रचना श्योराण व गुरमीत कौर ने निभाई। इसमें शिवालिक सदन ने प्रथम, अरावली सदन ने द्वितीय तथा विंध्या सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अरुणा शर्मा ने विजेता टीम को प्रोत्साहित किया और कहा कि हमें वृद्धों का सम्मान करना चाहिए एवं वट वृक्ष जैसी उनकी उपस्थिति का महत्व को समझना चाहिए।
बच्चों ने नाटक से किया बुराइयों पर कटाक्ष : जाइट कॉन्वेंट स्कूल में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक कौशिक डायरेक्टर लार्ड शिवा मॉडल स्कूल, राजेश शास्त्री डायरेक्टर एमवीएम स्कूल बराह खुर्द, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी दयानंद स्कूल के प्रिंसिपल राजेश, सुनील वशिष्ठ ने शिरकत की। अध्यक्षता डायरेक्टर एनएन शर्मा व चेयरमैन अनिल बंसल ने की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें डांस, सोलो सॉन्ग, हास्य नाटक पेश किए। नाटक के माध्यम से बताया गया कि हमें अपने मां-बाप की सेवा करनी चाहिए। सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने भारत माता का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।