‘कर्नाटक में लोगों ने कांग्रेस को नकारा’
जींद| भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम आने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष हरियाणा गो सेवा आयोग के मेंबर डॉ. राज सैनी ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। इससे आने वाले अन्य विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी और 2019 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नेतृत्व करेगी। विश्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरेगा।