‘हरियाणा में भी फिर खिलेगा कमल’
जींद | कर्नाटक में भाजपा की जीत के बाद हरियाणा में भी अब बीजेपी कमल खिलाएगी। यह बात युवा भाजपा नेता और इंद्रप्रस्थ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन कपिल शर्मा ने नरवाना रोड स्थित कार्यालय मेंं पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे मोदी लहर ज्यों की त्यों बनी हुई है हर जगह भाजपा अपना परचम लहरा रही है। ये देश के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगन का नतीजा है।