पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देकर व्यक्ति की निकाली सोने की अंगूठी

बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देकर व्यक्ति की निकाली सोने की अंगूठी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला चौक पर बाइक सवारों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर उसकी सोने की अंगूठी निकाल ली। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।

झील निवासी होशियार सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने के लिए पटियाला चौक गया था। बेटी के पास जाने के लिए उसने बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट ले ली। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद युवकों ने बस्ती में काम की बात कहते हुए उसे नीचे उतार दिया और दोनों युवक बाइक से चले गए। जब उसने अंगूठी को संभाला तो वह गायब मिली। पुलिस ने होशियार सिंह की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...