स्कूल के लिए गई छात्रा संदिग्ध हालात में लापता
जींद | स्कूल के लिए घर से निकली छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। राजनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया कि 14 मई की सुबह उसकी 15 वर्षीय भतीजी स्कूल के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। आसपास तलाशने और पूछताछ करने पर उसकी भतीजी का कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी भतीजी का अपहरण किया हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।