एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 1999 रुपए
जींद | युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से लगभग दो हजार रुपए निकाल लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अर्बन एस्टेट निवासी निशा ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम केबिन से राशि निकलवाने गई थी। उसी दौरान केबिन में मौजूद एक युवक ने बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 1999 रुपए निकाल लिया। घटना का उस समय पता चला जब उसके फोन पर राशि निकलवाने का मैसेज आया।