पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रानी तालाब का ब्यूटीफिकेशन

रानी तालाब का ब्यूटीफिकेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के ऐतिहासिक रानी तालाब का एक बार फिर से सौंदर्यीकरण होगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) ने इसके लिए एक विस्तृत योजना बनाई है। इस दौरान रानी तालाब के अंदर 30 बाई 40 फीट की एक स्टेज बनाई जाएगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर रानी तालाब के चारों और रंग-बिरंगी फसाड लाइटें (फ्रंट की लाइटें) लगाई जाएंगी। इन लाइटों के लगने से रानी तालाब रात के समय और सुंदर नजर आएगा। रानी तालाब के अंदर ही दो फाउंटेन (फव्वारे) लगाए जाने की भी योजना है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा बनाई गई सौंदर्यीकरण योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने बनाई जाने वाली स्टेज, फसाड लाइटों व कहां पर फव्वारे लगाए जाएंगे, इसके लिए ड्रांइग तैयार कर सरकार को एक प्रपोजल भेजा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया है। इससे पहले भी रानी तालाब का पीडब्ल्यूडी व जनस्वास्थ्य विभाग ने सौंदर्यीकरण किया था, जिस पर पांच करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की गई थी।

ऐतिहासिक रानी तालाब में बनेगी स्टेज, कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर लगेंगी रंग-बिरंगी फसाड लाइटें

पीडब्ल्यूडी ने स्टेज, फव्वारों आदि की ड्राइंग तैयार कर सरकार को भेजा 1 करोड़ 60 लाख रुपए का प्रपोजल

जींद. रानी तालाब में बोटिंग के लिए रखी गईं नाव। फोटो | भास्कर

1.60 करोड़ रुपए का प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने रानी तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इस दौरान तालाब के अंदर एक स्टेज बनेगी और फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा दो फव्वारे व दो शौचालय भी बनाए जाएंगी। इसके लिए ड्राइंग तैयार कर 1.60 करोड़ रुपए का प्रपोजल सरकार को भेजा है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।’- नवनीत कुमार नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी एवं बीएंडआर जींद।

किनारे से 25 फीट अंदर बनेगी स्टेज, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

पीडब्ल्यूडी द्वारा जो स्टेज बनाने के लिए ड्राइंग तैयार की गई है। उसमें तालाब के अंदर किनारे से 25 फीट की दूरी पर 30 बाई 40 फीट (30 फीट लंबी और 40 फीट चौड़ी) स्टेज बनाई जाएगी। 25 फीट लंबी एक पगडंडी का निर्माण होगा जो स्टेज तक पहुंचेगी। स्टेज के चारों और ऊंची ग्रिल भी लगाई जाएगी। तालाब के अंदर जो स्टेज बनेगी वह एसडी स्कूल व बुलबुल कॉम्प्लेक्स की साइड वाले कोने में बनाई जाएगी। जहां से फिलहाल तालाब में बोटिंग शुरू होती है। तालाब के अंदर जो स्टेज बनेगी उस पर समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और दर्शक सीढ़ियों पर बैठकर इसे आराम से देख सकेंगे।

पास में ही लगेंगे दो फव्वारे

स्टेज के पास में तालाब में दो अत्याधुनिक फव्वारे लगाए जाएंगे जो यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसी तरह से रानी तालाब के चारों और बनाई गई रेलिंग के साथ रंग-बिरंगी फसाड लगाई जाएंगी। रानी तालाब पर एसडी स्कूल के साइड ही दो शौचालयों का भी निर्माण करवाया जाएगा।

तीन साल पहले हुआ था सौंदर्यीकरण

रानी तालाब के सौंदर्यीकरण व इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए वर्ष 2012 में सरकार ने छह करोड़ का बजट जारी किया था। पीडब्ल्यूडी व जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके रेनोवेशन के लिए नवंबर 2013 में काम शुरू किया और वर्ष 2016 तक यह कार्य पूरा हो पाया। इस दौरान रानी तालाब की परिक्रमा दीवार पर धौल पत्थर लगाकर उसे और आकर्षक बनाया गया है। तालाब के अंदर दीवार के साथ-साथ रिटेनिंग वाल बनाई गई है। तालाब पर छह बड़ी मर्करी लाइट लगाई गई हैं। नए वाटर चैनल का निर्माण किया गया है।

एक बार फिर निकालना पड़ेगा रानी तालाब का पानी : पीडब्ल्यूडी द्वारा भेजे गए प्रपोजल को यदि सरकार मंजूर करती है तो एक बार फिर से रानी तालाब को सुखाना पड़ेगा, क्योंकि पानी के सूखने के बाद ही स्टेज व फव्वारों का निर्माण कार्य संभव है।

पीडब्ल्यूडी की ओर से स्टेज निर्माण को लेकर बनाई ड्राइंग।

खबरें और भी हैं...