पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्जन में अवैध रूप से बने गोदाम को किया सील

निर्जन में अवैध रूप से बने गोदाम को किया सील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेती के नाम पर गोदाम बनाकर व्यावसायिक गतिविधि चलाने के मामले में डिस्ट्रिक टाउन प्लानर ने मौके पर पहुंंच कर गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम में लाखों रुपए का कनफेक्शनरी का सामान बताया जाता है। शुक्रवार को डीटीपी की ओर से जुलाना में बनाए गए अवैध ढाबों को तोड़ा जाएगा। वहीं शहर के आसपास अवैध रूप से बनाए गए चार-पांच और गोदाम भी विभाग के निशाने पर हैं।

गांव निर्जन से पाथरी रोड पर घोघड़िया गांव निवासी देवकी ने एग्रीकल्चर लैंड पर बिना सीएलयू के गोदाम बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थी। विभाग को इसकी जानकारी मिली तो कंट्रोल एरिया एक्ट के तहत गोदाम मालिक को नोटिस जारी किया गया थ। बावजूद इसके गोदाम मालिक ने इसे नहीं हटाया। इसके अलावा भी कई बार गोदाम मालिक को नोटिस जारी किए गए। बुधवार को डीटीपी सुनयना लोहान के नेतृत्व में विभाग की टीम गोदाम को सील करने के लिए पहुंच गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इस मौके पर ड्यूटी मजिस्टे्रट जगदीश व सिविल लाइन थाना एसएचओ वीरेंद्र खर्ब पुलिस बल के साथ मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी में विभाग के कर्मचारियों ने गोदाम को सील कर दिया।

जींद. निर्जन गांव में अवैध रूप से बने गोदाम को बंद करवाती डीटीपी।

जींद में अवैध गोदामों पर भी होगी कार्रवाई

कंट्रोल एरिया में बिना अनुमति के बनाए गोदामों, इमारतों व ढाबों को हटाया जाएगा। जुलाना में शुक्रवार को ढाबों को हटाया जाएगा तथा जींद शहर के आसपास अवैध रूप बने चार-पांच गोदामों की जानकारी भी मिली है। इन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।\\\' -सुनयना लोहान, डीटीपी, जींद

खबरें और भी हैं...