एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 25,060 रुपए
दो युवकों ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर 25,060 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी है। बरटा गांव निवासी चंद्रशेखर ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी कि वह 11 मई को नरवाना में नेहरू पार्क स्थित पीएनबी एटीएम बैंक से रुपए निकालने गया था। जब वह रुपए निकालने लगा तो रुपए नहीं निकले। पास ही खड़े दो अज्ञात युवकों ने सहायता करने के नाम पर उसका धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 25,060 रुपए निकाल लिए। रुपए निकालने का पता उसे तब लगा जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी करने के तहत केस दर्ज कर लिया है।