स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया ठंडा पानी
जींद | हरियाणा राज्य स्काउट एवं गाइड्स भूतेश्वर ग्रुप के रोवर्स ने जंक्शन पर बुधवार से तीन दिवसीय जल सेवा शिविर का आयोजन किया। इसकी शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी ने की। इस मौके पर होशियार सिंह, स्काउट मास्टर सत्यवान शास्त्री, जोरासिंह, तेजवीर, सतबीर सिंह, श्रीभगवान शास्त्री, सुंदर शर्मा, रोवर्स सोमवीर पांचाल, राजसिंह, मनीष, अर्जुन, कृष्ण मौजूद रहे।