- Hindi News
- National
- कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देने को जिला सुधार घर में लगेंगे शिविर
कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देने को जिला सुधार घर में लगेंगे शिविर
जींद | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जिला सुधार गृह में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें बंदी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खत्री सौरभ ने बुधवार को बताया कि पहला कानूनी जागरूकता शिविर 17 मई, दूसरा कानूनी जागरूकता शिविर 18 मई, तीसरा शिविर 19 मई, चौथा 21 मई, पांचवां 22 मई, छठा 23 मई, सातवां शिविर 24 मई, आठवां कानूनी जागरूकता शिविर 25 मई, नौवां शिविर 28 मई और दसवां कानूनी जागरूकता शिविर 29 मई को आयोजित किया जाएगा। यह सभी कानूनी जागरूकता शिविर सुबह 10 बजे शुरू होंगे।