पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिविल सर्जन ने दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | स्वास्थ्य विभाग के रेफरल एंड ट्रांसपोर्ट विभाग में कार्यरत नेशनल एंबुलेंस सेवा 108 के सभी एंबुलेंस चालकों व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की बैठक बुधवार को सिविल अस्पताल में हुई। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डाॅ. संजय दहिया ने की। संचालन वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. राजेश भोला ने की। इस दौरान सीएमओ डाॅ. संजय दहिया ने बताया कि 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा एक टोल फ्री नंबर है जोकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाया जा रहा है और यह सेवा एक्सीडेंट केस, गर्भवती महिला व पांच साल से नीचे के बच्चों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें कार्यरत सभी ईएमटी व एंबुलेंस चालक अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएं।

डिप्टी सीएमओ डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि सभी एंबुलेंस चालक अपनी ड्यूटी के समय का ध्यान रखें और कंट्रोल रूम 108 से जैसे ही उन्हें कोई कॉल प्राप्त होती है तो वो तुरंत मौके पर पहुंचें ताकि समय रहते जरूरतमंद को इलाज मुहैया करवाया जा सके और मरीज की जान बचाई जा सके। इसके साथ-साथ सभी एंबुलेंस चालकों को नियमित रूप से गाड़ी की साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर फिल्ड मैनेजर डाॅ. दिनेश, कंट्रोल रूम ऑपरेटर संदीप, धर्मबीर, एंबुलेंस रिपेयर, मेंटेनेंस कमेटी के सदस्य कर्मबीर, सुनील व रामफल, ईएमटी अमित, प्रवीण, शेखर, रूपेश, चालक वेदपाल, सतीश, रमेश, संजय, सतीश, वीरेंद्र मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...