- Hindi News
- National
- ‘जो लोग चंदे के गबन में शामिल, वे मलिक की झूठ का कर रहे सच्चाई के रूप में प्रचार’
‘जो लोग चंदे के गबन में शामिल, वे मलिक की झूठ का कर रहे सच्चाई के रूप में प्रचार’
आरक्षण देने, जेल में बंद युवाओं को रिहा करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अभा जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल का लघु सचिवालय के सामने चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। समिति सदस्यों का कहना है कि जब तक जाटों समेत सभी छह जातियों को आरक्षण नहीं मिल जाता और सरकार द्वारा मानी गई सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता ओम सिंह सांगवान ने की।
प्रदेश संयोजक भरत सिंह बेनीवाल, जिला प्रधान वीरभान ढुल, ईश्वर कंडेला ने कहा कि 30 मई को सरकार के खिलाफ किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर चार टीमों का गठन किया है। ये टीमें गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को निमंत्रण देगी और प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आह्वान करेगी। इसके साथ-साथ भाजपा सरकार की वादाखिलाफी की पोल खोली जाएगी।
एक नेता को नहीं सौंपी जाएगी आंदोलन की बागडोर
प्रदेश प्रेस प्रवक्ता महेंद्र सिंह जागलान, माजरा खाप नेता जयनारायण जिलेदार व प्यारे लाल देशवाल ने बताया कि जब तक जाट समाज के कुछ लोग जो चंदे के गबन में शामिल हैं यशपाल मलिक की झूठ को सच्चाई के रूप में प्रचारित करते रहेंगे तब तक जाटों का भला नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि भविष्य में किसी एक नेता को आंदोलन की बागडोर नहीं सौंपी जाएगी। प्रदेश के जाट समाज की मांगों का आंदोलन अध्यक्ष मंडल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। धरने को जिला परिषद के वाइस चेयरमैन उमेद सिंह रेढू समर्थन किया। इस मौके पर जगदीश दलाल मालवी, जिले सिंह कुंडू, सुमित किलाजफ रगढ़, मा. धर्म सिंह जागलान, सूरजमल शाहपुर, छाजूराम जुलानी, दिनेश कौशिक, टेकराम ढांडा, ईश्वर ढांडा, ओमप्रकाश देवीगढ़, सुभाष फौजी, जयसिंह कोच, रघुबीर पिंडारा, राजसिंह धनाना, रामपाल बीबीपुर, मुकेश कोथकलां, पालाराम बीबीपुर, नवीन रेढू, डाॅ. दलबीर बीबीपुर, मदन मलिक मौजूद रहे।