पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के विरोध में फूंका बंगाल सरकार का पुतला
जींद | भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने पश्चिम बंगाल में हुए पंचायती चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमलों के विरोध में बुधवार को लघु सचिवालय के सामने ममता सरकार का पुतला फूंका। जिला सचिव का. रमेशचंद्र ने कहा कि बंगाल के पंचायती चुनाव में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की गई वह बहुत ही निंदनीय घटना है। इस मौके पर का. सुरेश, विक्रम, सतपाल, बीरेंद्र, का. रामकुमार, शीलकराम, राजेश, बारूराम, जसपाल, असीम, सुमित, सुरेश मौजूद रहे।