परीक्षा में अव्वल रहे आर्य स्कूल के तीन छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
नरवाना | एससीईआरटी गुड़गांव द्वारा जींद के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना के 9 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने बताया कि जिसमें से 3 छात्र कीर्तन, यश और आयुष का चयन इस छात्रवृत्ति के लिए हुआ। विशेष बात यह रही की कीर्तन सुपुत्र फकीर चंद ने जिला जींद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब इन छात्रों को अगले 2 वर्ष तक 500 रुपए महीना छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल आर्य, प्रबंधक विवेक आर्य, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार, आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य पूर्व प्रधान नरेश चंद, मंत्री विजय आर्य और कोषाध्यक्ष अश्विनी आर्य ने प्राचार्य डॉ. विनोद कौशिक व अभिभावकों को बधाई दी।