ईरा व राखी ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीते मेडल
जींद | आधारशिला स्कूल की दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीते हैं। बुधवार को विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निदेशक अंजू सिहाग व प्रिंसिपल केके भार्गव ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली के नांगलोई शहर में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप हुई। इसमें स्कूल की खिलाड़ी ईरा व राखी ने अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लिया, जिसमें ईरा ने आयु वर्ग के अंडर-12 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं राखी ने भी आयुवर्ग 12 में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए रजत पदक प्राप्त किया।