पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 लोगों पर लोन देने के नाम पर 40,900 रुपए हड़पने का आरोप

2 लोगों पर लोन देने के नाम पर 40,900 रुपए हड़पने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | प्रधानमंत्री खादी एवं ग्रामीण इंडस्ट्रीज कमीशन स्कीम के तहत लोन देने के नाम पर एक युवक से 40,900 रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस नरवाना ने दो लोगों के खिलाफ लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

मेला मंडी नरवाना निवासी सन्नी कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री खादी एवं ग्रामीण इंडस्ट्रीज कमीशन स्कीम के तहत लोन देने के लिए एजेंट आकाश वर्मा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने मुझे इस स्कीम के बारे में बताते हुए अपनी मेल पर मेरे दस्तावेज मंगवाए। उसके बाद इस लोन बारे मेरी बात आकाश के बताये अनुसार एक मोबाइल फोन नंबर पर वेरिफिकेशन के बारे में बातें हुई। फिर उसके पास बैंक ऑफ बड़ौदा न्यू दिल्ली से फोन आया कि आपकी फाइल मेरे पास आ चुकी है जो कि आप जल्दी से दस प्रतिशत बिजनेस प्रपज के लिये भेज दीजिए और फिर आपके लोन का पैसा आपके खाता में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उसने आकाश के बताए अनुसार सीए अमन चौधरी के खाते में अलग-अलग तारीखों में 40900 रुपए रुपए डलवा दिए।

रुपए डलवाने के बाद उसने उन मोबाइल नंबरों पर बात करनी चाही तो उनके फोन नंबर बंद मिले। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी करके 40,900 रुपए हड़प लिए हैं। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने एजेंट आकाश वर्मा व सीए अमन चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...