युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी दी
जींद | बीबीपुर गांव के एक मकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीबीपुर निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 15 मई की रात को वह घर में सोई हुई थी। उसी दौरान गांव का ही अजय मकान में घुस गया। उसने आते ही उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जांच अधिकारी एचसी सुदेश कुमारी ने बताया कि पुलिस ने अजय के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।