पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से मिले जुलाना विधायक परमेंद्र ढुल

पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से मिले जुलाना विधायक परमेंद्र ढुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जुलाना इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल बुधवार को पेयजल समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों के साथ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से मिले। उन्होंने जिन गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है, वहां विभाग को आपातकालीन प्रबंधन किए जाने को कहा और तुरंत प्रभाव से इन सभी गांवों में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान बनाए जाने के लिए कहा। विभाग की तरफ से अधीक्षक अभियंता उमेश भारद्वाज मौके पर समस्या निवारण के लिए मौजूद रहे।

विधायक ढुल ने कहा कि हालांकि उन्होंने संघर्षरत रहते हुए क्षेत्र के लिए लगभग 70 करोड़ के जलापूर्ति कार्य मंजूर करवाएं हैं, लेकिन अभी तक इनमें से केवल लगभग 20 करोड़ के कार्य शुरू हो पाए हैं। उन्होंने गांव ढिगाना में पाइप लाइन को दुरुस्त करने और गांव सुंदरपुर और बरहाकलां में जलापूर्ति किए जाने के लिए सर्वे करवाने की भी मांग की।

खबरें और भी हैं...