पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास्ता रोक मारपीट करने पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रास्ता रोक मारपीट करने पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | गढ़ी थाना पुलिस ने कालवन गांव के पांच लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कालवन निवासी रामफल ने पुलिस शिकायत में बताया कि 13 मई को वह गांव में कुछ कार्य के लिए गया हुआ था। इस दौरान गांव के ही छज्जूराम, पप्पू उर्फ ओमप्रकाश, बलबीर, सतड़, गौरव ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और उनके चंगुल से छुड़ाया। जांच अधिकारी एचसी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...