पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक 20 को
जींद| हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक 20 मई को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामाकृष्णा मंदिर में होगी। प्रधान जेपी गर्ग ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स की मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिसमें सरकार से मेडिकल भत्ता 500 से बढ़ाकर एक हजार करना, कैशलेस सुविधा सभी बीमारियों पर लागू करना, पंजाब के समान 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर पेंशनर्स को पांच, दस व 15 प्रतिशत बढ़ाकर पेंशन देने की मांग की जाएगी।