खेत में किसान की संदिग्ध हालात में मौत
अलेवा| हसनपुर गांव के खेतों में काम करते समय संदिग्ध हालात में एक किसान बेसुध हो गया। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल जींद में दाखिल कराया, जहां किसान ने दम तोड़ दिया। हसनपुर निवासी अनूप ने बताया कि उसका लगभग 60 वर्षीय पिता बलजीत सिंह बुधवार सुबह खेतों में कार्य करने के लिए गया था। कार्य करते समय उसने सिर में दर्द होना बताया और वह बेसुध हो गया। उन्होंने बेसुध हालत में उनको सिविल अस्पताल जींद में दाखिल कराया। जहां उनकी मौत हो गई। जांचकर्ता एचसी चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अनूप के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।