- Hindi News
- National
- 2543 प्लाॅटधारकों के पास 125.5 एकड़ भूमि, इनहांसमेंट देनी होगी 402 एकड़ की
2543 प्लाॅटधारकों के पास 125.5 एकड़ भूमि, इनहांसमेंट देनी होगी 402 एकड़ की
शहर में चार सेक्टरों के प्लाॅटधारक को 125.5 एकड़ जमीन के मालिक होने के बावजूद 402 एकड़ की इनहांसमेंट देनी पड़ेगी। सेक्टरों में एक कनाल से लेकर चार मरले तक के 2543 प्लाॅटों का रकबा केवल 125.5 एकड़ ही बनता है। रिहायशी प्लाॅटों के रकबे के अनुसार अगर 6 लाख रुपए प्रति एकड़ भी मुआवजा लगाया जाए तो यह राशि केवल 7 करोड़ 53 लाख बनती है।
सेक्टरों को विकसित करने के लिए हुडा ने 402 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। इस जमीन में से 125.5 एकड़ में प्लाॅट काटे गए हैं, जबकि बाकी जमीन पार्क, सड़कें, कम्युनिटी सेंटर, ग्रीन बेल्ट, शाॅपिंग कॉॅम्प्लेक्स व अन्य कार्यों के लिए छोड़ी गई है। इनहांसमेंट की गणना करते समय हुडा के अकाउंट आफिसर प्लाॅटधारकों पर उनके प्लाॅटों के साथ-साथ बाकी जमीन का मुआवजा भी जोड़ देते हैं।
यहीं नहीं हुडा विभाग इनहांसमेंट की राशि में जिस समय जमीन अधिग्रहण की गई थी। उस समय से लेकर इनहांसमेंट देने तक ब्याज भी पर इस राशि पर जोड़ देता है। अभी प्लाॅटधारकों पर डाली गई इनहांसमेंट की राशि में वर्ष 2002 से 2003 तक 12 प्रतिशत, 2005 से 06 तक 9 प्रतिशत और 2006 से लेकर 2011 तक 15 प्रतिशत ब्याज जोड़ा गया है।
धरने पर बैठे सेक्टरवासी बाेले- िरहायशी प्लाॅटों की जमीन के अनुसार इनहांसमेंट देने के लिए हम हैं तैयार
सेक्टरों में कौन से प्लाॅट कितनी जमीन पर (वर्ग गज में)
सेक्टर एक कनाल 14 मरले 10 मरले 8 मरले 6 मरले 4 मरले
सेक्टर-6 12374 15480 10520 11640 9821 4536
सेक्टर-7 20444 27864 19725 22116 18354 8640
सेक्टर-8 40350 55728 38924 44620 34454 16416
सेक्टर-9 34432 46740 31560 37636 30268 14796
नोट : गौरतलब है कि कोर्ट द्वारा निर्धारित की गई 16 लाख 94 हजार प्रति एकड़ राशि में से 11 लाख 2 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन मालिकों को पैसा दिया जा चुका है।
कौन से सेक्टर में रिहायशी प्लाॅट कितनी जमीन पर सेक्टर-6 : 13.2 एकड़ | सेक्टर-7 : 24.1 एकड़ | सेक्टर-8 : 47.6 एकड़ | सेक्टर-9 : 40.4 एकड़
इनहांसमेंट की राशि बनती है 124 रु. प्रति वर्ग गज
सेक्टरों में बने 2543 रिहायशी प्लाॅट 6 लाख 7 हजार 438 वर्ग गज जमीन पर काटे गए हैं। अगर कोर्ट द्वारा जारी आदेशों में बढ़ाकर दी गई अधिकतम मुआवजा राशि प्रति एकड़ 6 लाख रुपए मान भी ली जाए तो प्लॉटधारकों के लिए इनहांसमेंट की राशि 124 रुपए प्रति वर्ग गज बनती है। वहीं अब प्लाॅटधारकों पर 605 से लेकर 1125 रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से इनहांसमेंट डाली गई है।
‘तानाशाही नहीं सहेंगे’
रिहायशी प्लाॅटों की जमीन के अनुसार इनहांसमेंट देने के लिए सेक्टरवासी तैयार हैं। उसमें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन बाकी भूमि की इनहांसमेंट उन पर डालना तानाशाही है। इसे नहीं सहेंगे। यह राशि हुडा या सरकार को भरनी चाहिए। -रामनिवास ढिगाना, प्रधान, आरडब्लयूए सेक्टर-9