पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमटीपी किट बेचने के आरोप में अनुबंधित कर्मी सहित 2 गिरफ्तार

एमटीपी किट बेचने के आरोप में अनुबंधित कर्मी सहित 2 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड मारकर एमटीपी किट सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। टीम ने फर्जी महिला ग्राहक को भेजकर किट सप्लाई करने के आरोप में डीआरडीए में अनुबंध के तौर पर कार्यरत मनोहरपुर निवासी पूनम को डीआरडीए से निकलते हुए पकड़ा। इसके अलावा महिला के साथी हिसार के उगालन हाल अर्बन एस्टेट निवासी अमित को पुलिस ने शहर थाने के पास से गिरफ्तार किया गया। महिला के कब्जे से किट देने के बदले लिए गए 500 रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि डीआरडीए में अनुबंध के आधार पर कार्यरत महिला पूनम गर्भपात करने वाली एमटीपी किट सप्लाई करती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेडिंग टीम बनाई। इसमें डिप्टी सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल, डॉ. ज्योति, नरेंद्र अत्री व नकली गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर शामिल किया। इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

नकली ग्राहक बनाकर भेजा था : डाॅ. प्रभुदयाल
कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि डीआरडीए की कर्मी पूनम एमटीपी किट सप्लाई करती है। इस पर नकली ग्राहक बनाकर उसके पास भेजा गया, जिस पर उसने 500 रुपए लेकर किट महिला को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी पूनम व अमित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पूछताछ में उन्होंने कई खुलासे किए हैं। डॉ. प्रभुदयाल, नोडल आफिसर, जींद

खबरें और भी हैं...