शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, 35 एकड़ गेहूं की फसल जली
जींद. गोसाईं खेड़ा गांव के खेतों में गेहूं की फसल में लगी आग को ट्रैक्टर की सहायता से बुझाते किसान।
ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई : जींद | गोसाईं खेड़ा गांव के खेतों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लगभग 35 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू किया।
कटाई शुरू करने वाले थे : किसान सत्यनारायण, जयवीर, रामनिवास, जोगेंद्र ने बताया कि उनकी फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी। वह एक-दो दिनों में फसल की कटाई शुरू करने वाले थे। लेकिन, शुक्रवार को उसकी फसल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और पूरी फसल जल गई।