पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दवा लेकर आ रहे थे तो डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 वर्षीय भतीजे की जान गई

दवा लेकर आ रहे थे तो डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 वर्षीय भतीजे की जान गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सफीदों रोड कच्चा बाईपास के पास डंपर व बाइक की टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मनोहरपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को वह अपनी बाइक पर अपने भतीजे 2 वर्षीय ईशान को दवाई दिलाने के लिए जींद गया था। जब वह दवाई दिलाकर वापस जा रहा था तो सफीदों रोड कच्चा बाईपास के पास मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसका भतीजा ईशान गंभीर रूप से घायल हो गया।

ईशान को उठाकर तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन वह उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसके भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...