कल मेधावियों को सम्मानित करेगी वेलफेयर सोसायटी
जींद | डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी 14 अप्रैल को गुरु रविदास धर्मशाला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाएगी। प्रधान डॉ. वजीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में दसवीं व बारहवीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी कि या जाएगा। इसके साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए बाबा साहेब के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उसके बाद समाज व देश को संविधान रूपी अधिकार देकर समता मूलक समाज की स्थापना करने व गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए दास्ता की मुक्ति के बारे में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।