- Hindi News
- National
- 134ए के तहत जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा नहीं दिलाना चाहती सरकार: सत्यवीर हुड्डा
134ए के तहत जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा नहीं दिलाना चाहती सरकार: सत्यवीर हुड्डा
जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलवाने के लिए दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन की बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सत्यवीर सिंह एडवोकेट ने की।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच को पूरा करने में भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह से नाकाम रही है। यही कारण है कि स्कूलों में नियम-134 के मार्फत गरीब बच्चों को दाखिला नहीं दिया जा रहा है। अगर बच्चों को दाखिला दिला दिया जाता है तो स्कूल संचालक उनको परेशान करते हैं। इसलिए प्राइवेट स्कूल सरकार से मिलकर जरूरतमंदों की पढ़ाई में रुकावट बन रहे हैं, उनको दूर करने के लिए दो जमा पांच जन आंदोलन अब चुनाव के मैदान में उतरेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घेराबंदी को देखकर जरूरतमंद बच्चों के लिए जो आश्वासन दिया था, उसका कोई भी परिणाम सामने नहीं आया है। इसलिए अब बच्चों के भविष्य के लिए रिटायर्ड जजों तथा ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाया जाएगा। रोहतक में प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का जो शिक्षण संस्थान है, उसमें आंदोलन के मार्फत ही जरूरतमंद बच्चों का 134 नियम के मार्फत दाखिला हुआ था। हालांकि उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को बस सुविधा देने से साफ इंकार कर दिया था। इस मौके पर जिला प्रधान सुमन श्योराण, बलबीर सिंह सरोहा, एडवोकेट प्रवीन कुमार, सुनीता, अमित, अर्जुन प्रजापत मौजूद रहे।