पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जींद को कॉमन सर्विस सेंटर काम के लिए किया पुरस्कृत

जींद को कॉमन सर्विस सेंटर काम के लिए किया पुरस्कृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला जींद को पूरे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा 76 प्रतिशत ग्राम स्तर पर उद्यमी काम कर रहे हैं। उनके लिए पुरस्कृत किया गया। जो अपनी सेवाएं गांवों तथा शहरों में दे रहे हैं। इसमें उपायुक्त महोदय अमित खत्री और जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एमजेडआर बदर, एडीआईओ संजीव कुमार का विशेष निर्देशन रहा है। 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक सीएचसी एसपीवी द्वारा उत्तर भारत की चार दिवसीय कार्यशाला हुई थी।

एडीसी विक्रम ने बताया कि प्रशासन की ओर से वीएलई के लिए समय-समय पर मीटिंग का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें ग्राम स्तर पर उद्यमी को सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। इससे ग्राम स्तर पर उद्यमी सभी सुविधाएं गांव वालों तक पहुंचा सके। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एम जेडआर बदर ने बताया कि जिले की प्रत्येक पंचायत और में हर वार्ड में सीएचसी का कर रहे है। जिसमें लोगों को ई-दिशा, बीमे , एजुकेशन, लेस कैश, बिजली के बिल, फास्ट टैग की सुविधा, सरकारी परीक्षाओं की तैयारी इत्यादि सेवाएं दी जाती है। जिला प्रबंधक विवेक कौशिक ने बताया कि जिला जींद में वीएलई द्वारा पूरे हरियाणा में सेनेट्री नैपकिन की सबसे ज्यादा 3 यूनिट लगाई जा रही है। जिसके साथ जींद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिससे महिला सशक्तीकरण की ओर कदम बढ़ते हुए महिलाओं के लिए गांवों में पैड्स उपलब्ध होगी। इससे ग्राम स्तर पर उद्यमी को रोजगार के साथ-साथ अच्छी इनकम भी प्राप्त होगी।

खबरें और भी हैं...